और ही याने यह बनिये लोग बन बैठते है, और इसी तरह से तमाम जहान और विलायत के राजा बादशाह गारत हो जावेंगे और बनियों की जात के लोग ज्यादा रह जावेंगे जब तमाम विलायतों के अन्दर यह सौदागर महाजन अपना राज करेंगे; क्योंकि जो राक्षसी पाप चलाता है वोह इसी गर्ज से चलाते है, जिसका सबूत अव्वल ही अव्वल में लिख दिया है क्योंकि पहले रावण वगैरा ने चलाया था परन्तु संसार ने अपनी औलाद बचने का ख्याल करके, शनिचर के कहने पर यकीन लाकर, रावण के राक्षसी पाप को छोड़ाया। इसी तरह से अब इन बनियों का राक्षसी जाल छोड़ाना चाहिए, परन्तु “यह जाल आसानी के साथ इस तरह से छूटेगा कि सह राजा रैयत समेत एक दिल होकर शहर-दर-शहर और गाँव-दर-गाँव में इन सौदागरांन के जाल को जाहिर करो और अंग्रेजों को और दूसरी विलायत के लोगों को इन बनियों के जाल से वाकिफ करो जब इन बनियों का जाल छूटेगा,” कि जो दरियावों के उपर अलोप पाप करा रहे हैं। सो ऐ भाइयों, हिन्दू-मुसलमान और अंग्रेज वगैरा इस बात को साथ पुख्ता दिल के समझो और इसकी चर्चा शहर-2 और गाँव-2 और गली-2 में अपनी-2 जबान से करते रहो और जबकि बादशाह (‘एडवर्ड’) इस मजमून याने सौदागरांन के राक्षसी पाप को अच्छी तरह से समझ लेंगे जब इन बनियों का राक्षसी पाप, कि जो दरियावों के टापु पर अलोप करा रहे हैं, मिटा देंगे; सो यह जादू के पाप का हाल खिदमत में ‘बंदगांनआली बादशाह एडवर्ड साहब बहादुर दांमईकबालहु’ के अर्द करके दफे कराया जावे कि जिसकी तलाश में विलायत के कुल अंग्रेज है कि ऐसी कौन-सी बात साल-ब-साल होती है कि करोड़ों आदमी हैजा और प्लेग वगैरा की बीमारी के सबब से मर जाते हैं और करोड़ों कच्ची उम्र में और ही बीमारियों के सबब से मर जाते हैं, परन्तु साफ-2 हाल अब तक जाहिर नहीं हुआ कि किस वजह से मर जाते है ? इस बात से मैं साध (अनोपदास), हकीमों और तबीबों को, और डॉक्टरों को, और सब संसार के लोगों को, और अंग्रेजों को वाकिफ करता हूँ सो इसका बन्दोबस्त करो तो कोई शख्स कच्ची उमर में ना मरे, और वोह यह है कि सौदागर महाजनांन जमीन के दुबली हो जाने का और मरद औरत को कच्ची उमर में मरने का और हवा ज्यादा चलने का और दरखतों को जमीन से उखाड़ने और बरसात जमीन पर ना होने का और संसार के लोगों की बुद्धि भ्रष्ट होने का और पर अस्त्री से भोग करने का और जानवरों से बुरा काम करने का और औरतों को बै-औलाद रखने का पाप चौरासी लाख कुण्डियों पर कराके चौरासी लाख जीवाजून को कलपाते है और यह सौदागर लोग दुख देते हैं, जब वोह पाप सबको आके लगता है। सो जिस तरह का पाप कराते है उसी तरह का बुरा हो जाता है जिसको परचा ब परमेश्वर की कुदरत ख्याल करके बैठे है और इन सौदागरांन ने पहले से ही ऐसी-2 बातें चला दी है और कोई-2 पोथी-टीपणों में भी लिख दिया है कि ऐसा कलजग आवेगा कि “लोग, माँ-बहन से भी हराम करेंगे” सो जैसे भूल पड़ती जावेगी और राक्षसी पाप से बनिये लोग बुद्धि संसार के लोगों की फेरते जावेंगे, और अपन लोगों को कौनसी खबर पड़ती है कि हमारी बुद्धि बनियों ने पाप से फेर दी है ! तो फिर संसार के लोग जानवरों के मुवाफिक माँ-बहन से बुरे कर्म करने लगेंगे, क्योंकि जानवर कौनसा समझते है कि हम माँ-बहन से बुरा काम करते है ? इसी तरह से संसार के लोगों की बुद्धि भ्रष्ट होकर जानवरों के मुवाफिक हो जावेगी, जब माँ-बहन से हराम करेंगे; सो सब संसार के लोग इस जाल को एक दिल होकर बहुत जल्दी छोड़ाओ, कि जो ऐसा वक्त नहीं आवे कि जो संसार के लोग माँ-बहन से बद-सहोबत करें, जिस पहले इस जाल को छोड़ाने का बन्दोबस्त करो कि जो तुम्हारे सब संसार की औलाद नहीं बिगड़े। सो भाई मेरे हो, मैं अच्छी तरह से तुमको समझाता हूँ कि यह परमेश्वर की कुदरत नहीं है यह तो बनियों के राक्षसी पाप की कुदरत है, सो इसको हेत करके छोड़ाओ क्योंकि इन सौदागरांन ने संसार की अकल ऐसी खराब कर दी है जिससे तुमको जमीन माता के शरीर की बीमारी का हाल मालूम नहीं होता है कि जमीन माता जीवता जीव है या मरी हुई है; सो देखो भाई, जमीन माता तो जिन्दा जीव है और अमर है, मरी हुई नहीं है; अगरचे मरी हुई होती तो सुखकर कब की गल जाती, तो संसार इस जमीन माता के उपर कहाँ से रहता ? |